 |
Introduction to Purnia बिहार राज्य के 38 जिलों में पुर्णिया एक जिला हैं , जिसका क्षेत्रफल 3,229 वर्ग किमी० हैं । 2011 की जनगणना के अनुसार पुर्णिया की साक्षरता दर 51.08 % तथा लिंग अनुपात 1000 लड़को पर 921 लडकियों का हैं । इस शहर से होकर NH-31, NH-57, NH-107 तथा NH-131A गुजरती हैं । पुर्णिया के अंतर्गत 6 विधानसभा (क़स्बा, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया और कोरहा ) आते हैं । बहुत समय पहले पुर्णिया घने जंगलो से भरा हुआ था । फिर मुग़ल काल के दौरान पुर्णिया को सैनिको का गढ़ माना जाने लगा । इस समय पुर्णिया की भूमि का उपयोग मुख्यतः सैनिको के प्रशिक्षण हेतु होता था । मगर अब पुर्णिया को 3 जिलों (कटिहार - 1976. अररिया - 1990 और किशनगंज - 1990 ) में बाँट दिया गया हैं ।
पुर्णिया को मुख्यतः 4 Subdivision (Purnea, Banmankhi, Baisi, Dhamdaha) और 14 Blocks में विभाजित किया गया हैं । |